Posts

Showing posts from November, 2016

मनोज भार्गव, अब देंगे भारत के लाखों घरों में फ्री में बिजली

Image
                                                                                                           भारतीय अमेरिकी अरबपति परोपकारी मनोज भार्गव ने एक स्टेशनरी यानी अचल साइकिल पर से पर्दा उठाया है। बिजली पैदा करने वाली यह साइकिल ग्रामीण घरों को अपनी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में मदद कर सकती है। इस उत्पाद को पेश करते हुए भार्गव ने कहा , ' यह अचल साइकिल बिजली पैदा करती है। पैडल मारने से एक चक्का घूमता है जिससे एक जनरेटर चलने लगता है। इससे जोड़ी गई एक बैटरी चार्ज होने लगती है। उन्होंने बताया कि साइकिल की अनुमानित कीमत 12-15 हजार के बीच हो सकती है। इसको अगले साल मार्च तक उपलब्ध करा दिया जाएगा। एक घंटे पैडल मारने से एक घर के लिए 24 घंटे की बिजली जरूरत पूरा हो सकती है। इससे घर में रोशनी करने के अलावा एक छोटा पंखा और एक सेल फोन को चार्ज किया जा सकता है। यह सब बगैर बिजली बिल , ईंधन खर्च और प्रदूषण के संभव होगा। भार्गव ने बताया , ' मैं इस बारे में एक साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी चर्चा कर चुका हूं। ' हालांकि भार्गव सरकारी विभागों के साथ कोई गठजोड़ क

अब केवल 3000 रु. में जिन्दगी भर बनाये रसोई गैस !

Image
जी हां, हम बात कर रहे हैं, एक अनोखे गोबर गैस प्लांट की जिसे डिजायन किया है श्री कृष्णराजू ने। श्री राजू मुदिगिरी तालुका के डाराडहली में एक वरिष्ठ पशु-चिकित्सक के रूप में कार्यरत रहे है। उन्हें नई तकनीकियों के विकास में भी काफी रुचि है। इस प्रयोक्ता हितैषी, कम लागत वाले बायोगैस प्लांट में की खासियत यह है कि इसमें एक बार में केवल एक बाल्टी गोबर की आवश्यकता होती है। इसे तैयार करने के लिए केवल एक 11फ़ीट लंबी, 7 फ़ीट चौड़ी 250 मि.मी की प्लास्टिक शीट तथा दो पीवीसी पाइप की ज़रूरत होती है। यानि टंकी बनाने के लिए गढ्ढा खोदने की ज़रूरत नहीं होती। टंकी का निर्माण इस प्लास्टिक शीट द्वारा ही किया जाता है। गोबर-पानी के मिश्रण को पीवीसी पाइप द्वारा डाला जाता है और एक घंटे के बाद मीथैन गैस का उत्पादन शुरु हो जाता है, जो 4 घंटों तक चालू रहता है। श्री कृष्णराजू के मुताबिक, बायो गैस के किसी अन्य प्लांट के निर्माण में केवल 20,000 रु. की आवश्यकता होती है, जिसमें वार्षिक मेंटिनेंस लागत भी शामित होती है, पर यह काफी सस्ती है और इसक संचालन काफी आसान। एक बार संस्थपित करने के बाद इसे 5-6 वर्षों तक चालू र