मिल गया AIDS का इलाज

मिल गया AIDS का इलाज






मौजूदा समय में AIDS ही एक ऐसी बीमारी है जिसका इलाज पूरी दुनिया में आज तक नहीं ढूंढा गया| हालांकि कुछ दवाइयों के जरिए इसके असर को कम किया जा सकता है,लेकिन इसे ठीक करने का उपाय अभी तक सामने नहीं आया है| नार्वे के एक रिसर्च इंस्टिट्यूट के द्वारा इसका इलाज ढूंढ लिया गया है, जो कि एक खुशी की बात है|

क्या है एड्स-

सबसे पहले आपको बता दें,कि AIDS एक ऐसी बीमारी है,जो कि HIV वायरस के द्वारा फैलती है| यह बीमारी मुख्य रूप से हमारे शरीर के रोगों से लड़ने वाली ताकत पर हमला करती है,जिससे कि हमारा शरीर तरह-तरह की बीमारियों को न्योता देता है| एड्स के दौरान होने वाली बीमारियों का इलाज लगभग नामुमकिन हो जाता है| उदाहरण के तौर पर,अगर किसी व्यक्ति को एड्स है,तो उसे TB जैसी बीमारियों का खतरा हमेशा बना रहता है और ऐसी बीमारियों का इलाज भी बहुत मुश्किल से होता है| इस बीमारी को रोकने के लिए तरह-तरह के उपाय किए जा चुके हैं,लेकिन अब तक सारे ही उपाय स्थाई रूप से इसे खत्म नहीं कर सके|
नार्वे के एक रिसर्च इंस्टीट्यूट में इस बीमारी के उपाय के लिए बहुत लंबे समय से एक रिसर्च चल रही थी| इस रिसर्च में HIV के प्रोटीन से लड़ने के लिए एक आर्टिफिशल प्रोटीन तैयार किया जा रहा था,जो कि शरीर के अंदर जाकर इस बीमारी के प्रोटीन को स्थाई रूप से बदल सके या उनकी जगह ले सके|
खुशी की बात यह है,कि इस इंस्टिट्यूट के वैज्ञानिकों ने ऐसा ही एक प्रोटीन बना लिया है| लेकिन उसे हमारे शरीर और खून में डालने का तरीका अभी तक ढूंढा जा रहा है| वैज्ञानिकों का दावा है,कि शरीर में जाने के बाद यह प्रोटीन इस बीमारी को जड़ से खत्म कर देंगे| उम्मीद की जा रही है कि आने वाले समय में इस बीमारी का इलाज ढूंढने में समय लगेगा|

Popular posts from this blog

जब कोई आपकी मजाक उडाये या बनाये तो ऐसे वेक्ति को कैसे जवाब देना होगा |

मेनाल जलप्रपात का अद्भुत दृश्य

"बुद्धिमान कौआ"