कामयाब आइडिया चाहिए तो इन बातों का ध्यान रखें

दूसरों के असफल प्रयासों में भी सफल आइडिया छिपे होते हैं।
आजमाइए,लेकिन असफलता से मतघबराइए मन में जो भी विचार आते हैं, उन्हें अमलीजामा पहनाने की कोशिश कीजिए।
कामयाब आइडिया चाहिए तो इन बातों का ध्यान रखें

इनके नतीजे अच्छे न निकलें तो घबराइए मत क्योंकि इसी से अच्छे आइडिया भी आएंगे। लोगों से मिलिए,नई बातें जानिए अपनी रुचि की चीजों के बारे में खूब पढ़िए। कुछ नया सीखने को मिले तो इसके बारे में लोगों से बातें कीजिए। वे क्या सोचते हैं, यह जानने की कोशिश कीजिए।
क्रिएटर बनिए,कंज्यूमर नहीं सोचते समय नजरिया नए निर्माण का हो। अक्सर कुछ नया देखते ही हम उपभोग के बारे में सोचने लगते हैं, उससे बेहतर बनाने की ओर ध्यान नहीं जाता।
बड़ा लक्ष्य तय कीजिए सोच का दायरा बड़ा हो। बिजनेस में बड़े मार्केट पर ध्यान केंद्रित कीजिए, नौकरी में बड़ा पद या पैकेज पाने की इच्छा रखिए। बड़े लक्ष्य से ही बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है।
 दूसरों की नाकामयाबी पर नजर रखिए दूसरों के असफल प्रयासों में भी सफल आइडिया छिपे होते हैं। उनके विचार को अपनी जरूरतों से जोड़कर देखिए।
 तुलना कीजिए हर प्रोडक्ट या सर्विस अलग-अलग जगहों पर सफल नहीं हो सकता, लेकिन तुलना कर हर जगह के बारे में बेहतर जान सकते हैं। फिर पहले से मौजूद आइडिया में जरूरी बदलाव कर कुछ नया सोच सकते हैं। बिलकुल उल्टा सोचिए जब कोई प्रोडक्ट बाजार में लोकप्रिय होता है तो दूसरों से अलग दिखने के प्रयास में लोग उसके विपरीत की ओर जाते हैं।
यही आइडिया पर भी लागू होता है। अभी मौजूद आइडिया के उल्टा सोचिए। प्रॉब्लम सॉल्विंग कीजिए छोटी-छोटी समस्याओं पर नजर रखिए। उनका हल सोचिए।
इसे आदत बनाइए। बड़े और सफल आइडिया इन्हीं से निकलते हैं।

Popular posts from this blog

जब कोई आपकी मजाक उडाये या बनाये तो ऐसे वेक्ति को कैसे जवाब देना होगा |

मेनाल जलप्रपात का अद्भुत दृश्य

"बुद्धिमान कौआ"