Posts

खूब पैसा कमाना सफलता नहीं

Image
आखिर सफलता का पैमाना क्या है ? क्या ढेर सारा पैसा कमाना ? पैसा अच्छी चीज है , पर पैसा कमाने से आप सफल इंसान नहीं बन सकते। आप सच्चे अमीर तब बनते हैं , जब लोग आप पर भरोसा करते हैं। अगर आपके पास अधिक पैसा है , तो दूसरों की सहायता करें। यकीन मानिए , दूसरों की मदद करके आपको सच्ची खुशी मिलेगी। टीवी क्वीन के नाम से दुनिया भर में मशहूर ओपरा विनफ्रे ने अपने बचपन में अनगिनत दिक्कतें सहीं। तमाम पुरस्कारों से सम्मानित विनफ्रे को दुनिया में सबसे ज्यादा दान देने वाली सेलिब्रिटी होने का गौरव भी हासिल है। स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में ओपरा ने दुनिया भर के नौजवानों को सफल और नेक इंसान बनने की प्रेरणा दी। मैंने अपने लंबे करियर और निजी जीवन से कई अहम बातें सीखीं। आज मैं आपसे कुछ खास मसलों पर चर्चा करूंगी। जीवन में सबसे अहम है ज्ञान। मैं 19 साल की उम्र में टीवी में बतौर एंकर काम करने लगी थी। मेरा टीवी शो रात साढ़े दस बजे खत्म होता था और मेरे डैड का सख्त आदेश था , ‘ ओपरा , तुम्हारा शो साढ़े दस पर खत्म होता है , इसलिए तुम्हें 11 बजे तक घर के अंदर होना चाहिए। ’ यह मेरे लिए

मकर संक्रांति महापर्व के बारे में इतनी महत्‍वपूर्ण बातें: आखिर क्यूं मनाते हैं मकर संक्रांति?

Image
मकर संक्रान्ति (अंग्रेज़ी: Makar Sankranti) भारत के प्रमुख त्यौहारों में से एक है। यह पर्व प्रत्येक वर्ष जनवरी के महीने में समस्त भारत में मनाया जाता है।   इस दिन से सूर्य उत्तरायण होता है, जब उत्तरी गोलार्ध सूर्य की ओर मुड़ जाता है। परम्परा से यह विश्वास किया जाता है कि इसी दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है। यह वैदिक उत्सव है। इस दिन खिचड़ी का भोग लगाया जाता है। गुड़–तिल, रेवड़ी, गजक का प्रसाद बाँटा जाता है। इस त्यौहार का सम्बन्ध प्रकृति, ऋतु परिवर्तन और कृषि से है। ये तीनों चीज़ें ही जीवन का आधार हैं। प्रकृति के कारक के तौर पर इस पर्व में सूर्य देव को पूजा जाता है, जिन्हें शास्त्रों में भौतिक एवं अभौतिक तत्वों की आत्मा कहा गया है। इन्हीं की स्थिति के अनुसार ऋतु परिवर्तन होता है और धरती अनाज उत्पन्न करती है, जिससे जीव समुदाय का भरण-पोषण होता है। यह एक अति महत्त्वपूर्ण धार्मिक कृत्य एवं उत्सव है। लगभग 80 वर्ष पूर्व उन दिनों के पंचांगों के अनुसार, यह 12वीं या 13वीं जनवरी को पड़ती थी, किंतु अब विषुवतों के अग्रगमन (अयनचलन) के कारण 13वीं या 14वीं जनवरी को पड़ा करती है

परिवार में सुख कैसे हासिल करें

Image
परिवार में सुख कैसे हासिल करें ·         एक अच्छा पति बनने के लिए क्या ज़रूरी   है ? ·         एक स्त्री , अच्छी पत्नी कैसे बन सकती   है ? ·         एक बढ़िया माँ/पिता बनने के लिए क्या-क्या करना ज़रूरी   है ? ·         परिवार को सुखी बनाने में बच्चे कैसे मदद कर सकते   हैं ? 1. परिवार में खुशी पाने का राज़ क्या   है ? यहोवा परमेश्वर चाहता है कि आपका परिवार सुखी रहे। इसलिए अपने वचन बाइबल में उसने हिदायतें देकर समझाया है कि परिवार में हरेक की क्या ज़िम्मेदारी बनती है। जब परिवार में सभी लोग इन हिदायतों को मानते और अपनी-अपनी ज़िम्मेदारियाँ पूरी करते हैं , तो परिवार की खुशियाँ बढ़ जाती हैं। यीशु ने सच कहा था: “ धन्य [या , खुश] वे हैं , जो परमेश्वर का वचन सुनते और मानते हैं। ” — लूका 11:28 . 2. किस सच्चाई की कदर करने से एक परिवार सुखी हो सकता   है ? 2 यीशु ने यहोवा को ‘ हमारा पिता ’ कहा था। ( मत्ती 6:9 ) अगर परिवार का हर सदस्य इस अहम सच्चाई की कदर करना सीख ले कि परिवार का बनानेवाला यहोवा है , तो परिवार सुखी रहेगा। दुनिया का हर परिवार हमारे स्वर्गीय पिता की बदौलत आज वजू