आँख मे गुहेरी

                                                                                                                                                             
अंजनहारी (गुहेरी )- आँखों की दोनों पलकों के किनारों पर बालों (बरौनियों) की जड़ों में जो छोटी-छोटी फुंसियां निकलती हैं,उसे ही अंजनहारी,गुहेरी या नरसराय भी कहा जाता है | कभी-कभी तो यह मवाद के रूप में बहकर निकल जाती है पर कभी-कभी बहुत ज़्यादा दर्द देती है और एक के बाद एक निकलती रहती हैं | चिकित्सकों के अनुसार विटामिन A और D की कमी से अंजनहारी निकलती है | कभी-कभी कब्ज से पीड़ित रहने कारण भी अंजनहारी निकल सकती हैं | अंजनहारी का विभिन्न औषधियों से उपचार- १- छुहारे के बीज को पानी के साथ घिस लें | इसे दिन में २-३ बार अंजनहारी पर लगाने से लाभ होता है
२- तुलसी के रस में लौंग घिस लें | अंजनहारी पर यह लेप लगाने से आराम मिलता है
३- हरड़ को पानी में घिसकर अंजनहारी पर लेप करने से लाभ होता है
४- आम के पत्तों को डाली से तोड़ने पर जो रस निकलता है,उस रस को गुहेरी पर लगाने से गुहेरी जल्दी समाप्त हो जाती है
५- प्रतिदिन सुबह-शाम ३-३ ग्राम त्रिफला चूर्ण को,हलके गर्म पानी के साथ सेवन करने से अंजनहारी निकलनी बंद हो जाती हैं
६- इमली के बीज को पानी में घिस लें | इस लेप को अंजनहारी पर लगाने से बहुत लाभ होता है |

Popular posts from this blog

ऐसी 34 आदते जो आपके जीवन को बेहतर बनाती है आज से शुरु कर दीजिये

29 साल में करनी चाहिए लड़कियों को शादी! जानें क्यों?

मनोज भार्गव, अब देंगे भारत के लाखों घरों में फ्री में बिजली