। कुछ भी हो इसे सोशल नेटवर्किंग का कमाल ही कहेंगे। :)


मेरे आसपास की महिलायें ( चाची , ताइजी , अम्मा , बुआजी , और मेरी माँ भी ) जो आधी उम्र गुज़रने के बाद भी उन गलियों, मौहल्लों , बाजारों और आसपड़ोस के घरों को नहीं घूम पायीं , जहाँ सालों पहले ब्याह कर आई थीं। घूमती भी कैसे !! बुलावा ( बुलौआ ) और आसपास के मंदिरों तक जाने के लिए जिन्हें नाक तक पल्लू खिसकाए और साड़ी को हाथ से जरा ऊँचा उचकाए चलना पड़ा हों , वो कैसे ठीक - ठीक देख पाती कुछ भी ??

पर पिछले 2-3 सालों में वही महिलायें बहुत से दायरे लाँघकर , आत्मविश्वास से भरी हुयीं दिखती हैं। कुछ भी हो इसे सोशल नेटवर्किंग का कमाल ही कहेंगे। :) और उन बच्चों , पतियों की मेहनत भी , जो उन्हें इस दुनिया में लाये , उन्हें सिखाया और समझाया। यही वजह है कि बहुत कुछ बदला - बदला सा नजर आता है अब...गालियाँ , मोहल्लें , बाजार भले भी अब भी ना खंगाले गए हों लेकिन उनकी ज़िन्दगी और रहन , सहन का तरीका बहुत बदला है। जो कल तक बुलावा जाने से पहले बताशा भरने के लिए सबसे जरुरी चीज हाथ में रुमाल होना समझती थीं , वो आज घर से निकलते हुए पूछती हैं " अरे मोबाइल कहाँ रख दिया मैंने " :) इस बात से भी इत्तेफ़ाक नहीं कि उन बताशों की वैल्यू भी घटी है ;)
ये दिन आज बस उनके लिए :* बहुत सारा प्यार :)

PS - बाकी... महिलाओं और लड़कियों की आपबीती सुनकर हक़ीक़त तो आज भी शर्मसार कर जाती है हमें। वो जो घुट रही है , सह रही है , लड़ रही हैं , पिट रही हैं , रो रही हैं।

Popular posts from this blog

महाराष्ट्र में एक दलित मजदूर की कहानी

नींबू के कुछ ऐसे फायेदे जो बनाये आपकी जिंदगी को बेहतर बनाये(स्वस्थ जिंदगी के लिये एक छोटा सा प्रयास)

कुछ प्राकृतिक चीजों को रोजाना अपनाकर आप मोटापा कम कर सकते हैं!