29 साल में करनी चाहिए लड़कियों को शादी! जानें क्यों?

शादी ​हर किसी के ​जीवन का वह पड़ाव होता है जिसके लिए हम कई सपने और ख्वाहिशें संजोय रहते हैं। भारत एक ऐसा देश है जहां व्यक्ति चाहे किसी भी धर्म या जाति का हो लेकिन शादी की रसमें और रिवाज बहुत ही मजेदार होती हैं।

29 साल में करनी चाहिए लड़कियों को शादी! जानें क्यों?




शादी जीवन का सबसे महत्वपूर्ण फैसला होता है। क्योंकि इसी के आधार पर हमारे आगे के जीवन की रूपरेखा तैयार होती है। इसीलिए बहुत जरूरी है कि आप अपनी शादी का फैसला बहुत सोच समझ कर लें। जिस तरह से हर चीज का सही समय होता है उसी तरह शादी का भी एक सही वक्त होता ​​है। शादी करने के लिए 29 साल की उम्र बिल्कुल परफेक्ट होती है। ऐसा क्यों? आइए जानते हैं इस लेख में।
smile please :) LOVE YOU 



दिल्ली, मुबंई और चंढीगढ़ जैसे शहरों को छोड़ दिया जाए तो हमारे देश के कोने-कोने में आज भी गांव बसता है। कहने का मतलब ये है कि ग्रामीण क्षेत्र होने के चलते माता-पिता अपने बच्चों की शादी जल्दी कर देते हैं। अगर हम उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड और झारखंड जैसे शहरों की बात करें तो यहां लगभग हर लड़की की शादी 20 साल और लड़के की 23-24 साल की उम्र तक कर दी जाती है। जो कि सही नहीं है। हांलांकि शहरों में ये स्थिति नहीं है। शहरों में रहने वाले लोग अपनी पढ़ाई, करियर और बेस्ट पार्टनर को ध्यान में रखकर शादी का फैसला लेते हैं। शहरों की लड़कियां 24-25 साल और लड़के 27-28 साल की उम्र में शादी करते हैं। हाल ही में शादी की उम्र को लेकर रिलीज हुई रिपोर्ट में शादी की सही उम्र बताई गई है।

रिपोर्ट के मुताबिक शादी के लिए 29 साल की उम्र परफेक्ट है। यह रिपोर्ट लड़कियों को ध्यान में रखकर बनाई गई है। रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि लड़कियों को किसी भी कीमत पर 29 साल से पहले शादी नहीं करनी चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इस उम्र तक आते-आते हम अपनी पसंद और ना पसंद को अच्छी तरह पहचान लेते हैं। आजकल इसलिए पति-पत्नी में तलाक और अनबन हो रही है क्योंकि उन्हें शादी से पहले खुद की पसंद का ही अंदाजा नहीं होता है। ऐसे में जब शादी हो जाती है और उनकी अपने पार्टनर से सोच नहीं मिलती तो तलाव के अलावा कोई स्थिति नहीं बचती है। इसलिए जरूरी है कि लड़कियों के लिए अपनी पसंद और ना पसंद को जानना। 29 की उम्र में आप सोच समझकर अपने लिए सही लड़के का चुनाव करती हैं और रिश्ता टूटने की आशंका नहीं रहती हैं।

इस उम्र में शादी करने का एक अच्छा फायदा ये भी है कि इस उम्र में लड़कियां शारीरिक और मानसिक रूप से इतनी परिपक्व हो जाती हैं कि मां बनना बहुत आसान और सुरक्षित हो जाता है। शादी के लिए 29 सही उम्र इस लिहाज से भी शानदार है कि पति और पत्नी के बीच उम्र का अंतर ज्यादा नहीं होता है। इसके अलावा इस उम्र में हम पूरी तरह से आत्मनिर्भर भी हो जाते हैं। जिसके चलते अपनी गृहस्थी चलाना बहुत आसान लगता है।

Original Source Only My Health 

Popular posts from this blog

जब कोई आपकी मजाक उडाये या बनाये तो ऐसे वेक्ति को कैसे जवाब देना होगा |

मेनाल जलप्रपात का अद्भुत दृश्य

"बुद्धिमान कौआ"